5
(2)

भागलपुर से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कचहरी चौक पर शनिवार को दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छोटे भाई ने न केवल अपने बड़े भाई को बल्कि मां और भाभी को भी बीच सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा।

जानकारी के अनुसार बड़े भाई का एक होटल है। शनिवार को छोटा भाई अचानक होटल पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा। होटल के अंदर मारपीट करने के बाद मामला सड़क तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। छोटे भाई ने बड़े भाई और उसके परिवार को सड़क पर गिराकर मुक्के और घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को अलग किया। हालांकि तब तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि पारिवारिक विवाद ने सड़क पर तमाशे का रूप ले लिया और काफी देर तक कचहरी चौक पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: