



भागलपुर कैंप जेल में 23 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे साबिर मियां उर्फ लुटानिया मियां का निधन हो गया। साबिर मियां झाझा जिले के निवासी थे और हत्या के मामले में जेल में बंद थे।

उनकी पत्नी शहनाज खातून ने बताया कि परिवार को कैदी की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद जब वह मायागंज अस्पताल पहुँचीं तो उन्होंने देखा कि साबिर मियां की मौत हो चुकी थी।
मृतक के पीछे तीन बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि लंबे समय तक जेल में रहने के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। वहीं जेल प्रशासन ने फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।













