



करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और परिणीति चोपड़ा ने इसके करतब को खूब सराहा
रिपोर्ट:- निवास मोदी, भागलपुर।
बिहार भागलपुर का आकाश सिंह कलर्स चैनल पर अपने हुनर का हुनर दिखाकर हुनर बाज देश की शान में अपना जगह पक्का किया, बताते चलें कि वह 2018 में ही बिहार से मुंबई फिल्म नगरी पहुंच चुके थे लेकिन काफी कठिनाइयों के साथ उनका जीवन वहां बीता, दूध विक्रेता का काम किया, पेपर बेचने का काम किया, लंगर में खाना खाया लेकिन अपने हुनर को कभी भी कम नहीं होने दिया, मुंबई के शिवाजी पार्क में जहां वह एक पेड़ के नीचे अपना गुजर-बसर करते थे वही नित्य प्रति प्रैक्टिस को कभी नहीं छोड़ा, आज के इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में.

परिणीति चोपड़ा , करण जोहर और मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें 99 प्रतिशत मार्क्स देकर शो में आगे जाने का रास्ता खोल दिया अब आकाश अपने आकाश की ऊंचाई को छूने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे परिणीति चोपड़ा ने उसे कहा कि आप के रोने का समय गया अब आपको आपके नाम से लोग जानेंगे, बताते चलें कि आकाश को डांस का इतना शौक था कि वह अपने घर से पढ़ाई के लिए निकलते थे और डांस क्लास चले जाते थे।
आकाश के पिता राज किशोर सिंह जो एक निजी ड्राइवर हैं,मां और भाई सूरत सिंह के साथ-साथ उनके पूरे गांव वाले काफी खुश हैं कि आकाश अपनी ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर है।
















