



भागलपुर। शहर के लहेरी टोला स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए विशेष पहचान रखता है। बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास लगभग ढाई सौ वर्ष पुराना है। यहां लगातार ढाई सौ वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती रही है।

मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं, उनकी हर इच्छा पूरी होती है। इसी आस्था के कारण यहां वर्षों से श्रद्धा का दीप जलता आ रहा है।

शारदीय नवरात्र सहित विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्त मां की आराधना करते हुए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। यही वजह है कि लहेरी टोला दुर्गा मंदिर आज भी लोगों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
















