



रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर।
भागलपुर, आकाश के नाम की गूंज आज पूरे भागलपुर की गलियों में लोग लेते दिख रहे हैं, भागलपुर का लाल आकाश सिंह एक बार फिर हुनरबाज देश की शान रियलिटी शो में टॉप 12 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है, बताते चले कि आकाश के परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने उसके तारीफ के पुल बांधते दिखे ,वहीं कार्यक्रम की एंकर भारती सिंह लूथरा और परिणीति चोपड़ा ने तो उसे अपना भाई ही बना लिया, हुनरवाज देश की शान के निर्णायक में मिथुन चक्रवर्ती ,करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और विशेष अतिथि के रुप में आए रोहित शेट्टी ने एक साथ गोल्डन बजर दबाकर उसे टॉप 12 में जगह दिया। इस खबर से पूरे अंग प्रदेश और बिहार के लोगों में काफी खुशी की लहर है।

परिणीति चोपड़ा और भारती ने अपने भाई आकाश से यह भी वादा कर डाला कि अब तुम्हारे रोने के दिन गए अब हम दोनो बहने तुम्हारे साथ है।
आकाश सचमुच तुमने पूरे बिहार भागलपुर का नाम रोशन कर दिया
















