5
(2)

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर दियार में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी फैक्ट्री का पुलिस ने 7 जुलाई 2025 को भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, उपकरण और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की गईं।

भागलपुर नगर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें एसटीएफ के अधिकारी, नाथनगर थाना पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे, ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार देसी पिस्टल, चार मैगजीन, दो ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर मशीन, हथियार की रिंग, फायरिंग पिन, कारतूस, हथौड़ा, पीस, लोहे की रॉड, मोबाइल फोन सहित कुल 22 प्रकार की सामग्रियां बरामद की गईं। साथ ही 62 तैयार हेमर सेल और अन्य हथियार निर्माण से जुड़े पुर्जे भी जब्त किए गए।

पुलिस ने घटनास्थल से मुकेश महतो, मो. इत्तियाज, मनोहर मंडल और बेंजाम मंडल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के अनुसार यह फैक्ट्री लंबे समय से संचालित हो रही थी और यहां निर्मित हथियारों की आपूर्ति आसपास के जिलों में की जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने इस अवैध फैक्ट्री की जमीन के मालिक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस को बताया कि यह कार्रवाई अवैध हथियार निर्माण और तस्करी पर कड़ा प्रहार है। पुलिस भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: