5
(1)

भागलपुर। समीक्षा भवन में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान को गति देने के उद्देश्य से भागलपुर शहरी क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान की गई जहां बीएलओ द्वारा कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे बीएलओ के संबंध में बीएलओ सुपरवाइजर से विस्तृत जानकारी ली जाए और लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

बैठक में यह भी बताया गया कि गोपालपुर के 9 मतदान केंद्रों पर कार्यरत बीएलओ द्वारा 60 से 70 प्रतिशत तक गणना प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं। वहीं नाथनगर के मतदान केंद्र संख्या 183 के बीएलओ द्वारा 61 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड किए गए हैं।

बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक के उपरांत सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्वाचक निबंधन की प्रक्रिया में समन्वय बनाकर काम किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रपत्र संग्रहण और अपलोडिंग दोनों कार्यों में तेजी लाना अनिवार्य है, लेकिन सबसे पहले शत-प्रतिशत प्रपत्र संग्रहण का लक्ष्य पूरा किया जाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: