5
(6)

भागलपुर के महात्मा गांधी पथ स्थित गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन के क्लीनिक में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब इलाज के लिए पहुंची एक युवती ने क्लीनिक में मौजूद पुरुष स्टाफ पर आपत्तिजनक नजरों से देखने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। युवती का आरोप सुनते ही क्लीनिक में अफरातफरी मच गई और मामला तूल पकड़ गया।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती का गुस्सा शांत नहीं हुआ। स्थिति को गंभीर होता देख तिलकामांझी थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।

डॉ. राजीव रंजन से जब मीडिया ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। वहीं, युवती या उसके परिजनों की ओर से अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ मरीजों के अनुसार युवती का व्यवहार अचानक से आक्रामक हो गया था, जिससे अन्य मरीजों और स्टाफ को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: