5
(1)

भागलपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार भागलपुर के रेशम भवन में 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया है। इस हाट में भागलपुर के रेशमी वस्त्र, कृषि उत्पाद, मंजूषा कला और हस्तशिल्प से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय शिल्पियों और उद्यमियों को मंच प्रदान किया गया है।

आकांक्षा हाट का उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी ने हाट में लगाए गए सभी स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया और दुकानदारों से उनके उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए स्थानीय कारीगरों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह आयोजन न केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराता है, बल्कि पारंपरिक हस्तशिल्प और कला को पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। आकांक्षा हाट में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और स्थानीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। आयोजन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि इससे उनके उत्पादों को बाजार और पहचान दोनों मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: