5
(1)

पीएम मोदी से की सीधी बातचीत

भागलपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया प्रोग्राम में भागलपुर उर्दू बाजार विक्रमशिला कॉलोनी निवासी महिला उद्यमी स्वीटी कुमारी ने पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री ने स्वीटी कुमारी से उनकी कंपनी “अंग प्रदेश होम प्राइवेट लिमिटेड” के उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जब उन्होंने बताया कि उनके सभी उत्पाद पूरी तरह से ऑर्गेनिक ढंग से तैयार होते हैं और शुद्धता के साथ लोगों तक पहुंचाए जाते हैं, तो प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने स्वीटी कुमारी और उनकी कंपनी को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में देशभर से चुने गए पांच उद्यमियों से संवाद स्थापित किया, जिनमें बिहार का प्रतिनिधित्व स्वीटी कुमारी ने किया।

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि स्वीटी कुमारी से जीविका दीदियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने प्रयासों से आगे बढ़ते हुए स्वीटी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे जिले के लिए मिसाल है। वहीं, उद्योग विभाग की जीएम खुशबू कुमारी ने भी स्वीटी की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।

उल्लेखनीय है कि भागलपुर के नाथनगर मनसर स्थित उनकी कंपनी “अंग प्रदेश होम प्राइवेट लिमिटेड” में सरसों तेल, सत्तू, बेसन, आटा, कतरनी चावल और चूड़ा पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किया जाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: