भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव के 72 वर्षीय वृद्ध किसान रामदुलार मंडल की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे भागलपुर से बाजार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। अकबरनगर चौक के पास एनएच-80 पार करते समय एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में रामदुलार मंडल को सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे घटनास्थल पर ही अचेत हो गए। हालांकि टोटो चालक उन्हें मायागंज अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही वह चुपचाप फरार हो गया।
घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के पुत्र अमरजीत मंडल ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता हादसे का शिकार हो गए हैं। घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके पिता को टोटो ने टक्कर मारी थी। अमरजीत ने यह भी कहा कि टोटो चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां से भाग गया।
मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां एक टेंपो स्टैंड है, जहां अवैध वसूली के चलते वाहन चालकों में भय और अफरा-तफरी का माहौल रहता है। इसी वजह से कई चालक तेज रफ्तार में भागने की कोशिश करते हैं, जिससे हादसे होते हैं।
बरारी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं अकबरनगर थाना पुलिस टोटो चालक की पहचान और घटना की जांच में जुट गई है।

ग्रामीण साधु मंडल ने बताया कि रामदुलार मंडल एक मेहनती किसान थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके असामयिक निधन से गांव और परिवार में शोक की लहर है।
टोटो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम