



भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर रोड स्थित श्याम कुमार के मकान से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके से 582 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।

सूचना मिली थी कि श्याम कुमार अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर श्याम कुमार के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान मालिक श्याम कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।













