5
(1)

भागलपुर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विभिन्न प्रखंडों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जगदीशपुर प्रखंड के सेनौ पंचायत में बीएलओ द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र के विभिन्न खंडों को भरने और उसे ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

इसके बाद उन्होंने गोराडीह प्रखंड के तरछा दामूचक पंचायत में भी बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सबौर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बाबूपुर, पोद्दार टोला, भागलपुर में आयोजित बीएलओ बैठक में भी भाग लिया और गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

गोराडीह प्रखंड में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र संग्रहण के कार्य को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: