5
(2)

भागलपुर में बेखौफ चोरों ने मूसलाधार बारिश का hफायदा उठाकर दिनदहाड़े एक बंद घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बंद मकान से करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

घटना वायपास थाना क्षेत्र के सूर्यलोक कॉलोनी की है, जहां आईसीआईसीआई बैंक पटना के स्टेट हेड के घर को चोरों ने निशाना बनाया। गृहस्वामी के भाई ऋषितोष झा ने बताया कि उनका भाई पटना में बैंक पदाधिकारी हैं। पूरा परिवार मधुश्रावणी पर्व के समापन के अवसर पर ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान लगभग दस घंटे के भीतर चोरों ने पूरी योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने मुख्य गेट का ताला वैसे का वैसा छोड़ दिया और अंदर के सात कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और लॉकर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। जब रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार लौटकर घर पहुंचा, तो ग्रिल का ताला बंद मिला। जैसे ही घर के भीतर प्रवेश किया गया, तो सभी कमरे और लॉकर टूटे हुए पाए गए।

चोरी गए सामान में हाल ही में विवाहिता हुई पत्नी के गहने – अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, लॉकेट, किआ सहित तीनों भाइयों के परिवारों के कीमती जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा जमीन खरीदने के लिए घर में रखा चार लाख रुपये नकद भी चोरी हो गया।

पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है। पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: