4
(1)

भागलपुर जिले के दो अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दोनों घटनाएं शनिवार को हुईं। पहली घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के बनियाडीह बहियार में हुई, जबकि दूसरी घटना पोठिया पंचायत के मडंड्डा बहियार में सामने आई।

मिली जानकारी के अनुसार, मडंड्डा गांव की दो महिलाएं धान रोपने के लिए अपने खेत में गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, बनियाडीह गांव में पप्पू यादव का पुत्र रंजीत यादव अपने खेत में बोरिंग की जांच के लिए गया था। उनके साथ उनकी बड़ी मां भी धान की रोपनी के लिए खेत में मौजूद थीं। अचानक बारिश के दौरान वहां भी आकाशीय बिजली गिरी और दोनों झुलस गए।

घायल व्यक्तियों की पहचान बनियाडीह निवासी जर्नादन यादव की पत्नी अनीता देवी (40), पप्पू यादव के पुत्र रंजीत यादव (25), मडंड्डा निवासी शमशुल मंसूरी की पत्नी शहजादी खातून (45) और खुर्शीद मंसूरी की पत्नी मजबूना खातून (30) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मडंड्डा की दोनों महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, सन्हौला के दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि सभी लोग खेत में रोपनी या बोरिंग के काम में लगे हुए थे, तभी यह हादसा हुआ। रंजीत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: