5
(2)

भागलपुर जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां घर से भागे एक प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने न केवल पकड़ लिया, बल्कि बाबा भोलेनाथ के मंदिर में धूमधाम से उनकी शादी भी करा दी। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह मामला सनोहला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिवम, जो लोदीपुर खुर्द का रहने वाला है, और उसकी प्रेमिका, जो सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो गांव की निवासी है, पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग में थे। परिवार वालों की सहमति न मिलने पर दोनों घर से भाग निकले।

ग्रामीणों को जब दोनों अस्पताल के पास बैठे मिले, तो पूछताछ करने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और परिवार की अनुमति न मिलने के कारण घर से निकले हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पुजारी को बुलाया और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी।

शादी के बाद प्रेमिका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहती है—
“मेरे साथ किसी ने कोई ज़बरदस्ती नहीं की है। मैं खुद भागकर शादी की हूँ। अगर मेरे ससुराल वालों पर किसी तरह का दबाव या कार्रवाई होती है तो इसका दोषी मेरा परिवार और मेरा चाचा होंगे।”

भागलपुर के इस गाँव की पहल से यह साबित हो गया कि जब प्यार सच्चा हो तो सामाजिक दीवारें टूट जाती हैं और लोग भी इस बंधन को आशीर्वाद देने से पीछे नहीं हटते।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: