



भागलपुर जिले में कार्यरत बिहार पुलिस के सिपाही धनंजय कुमार पासवान का तबादला नवगछिया पुलिस जिला कर दिया गया है। धनंजय पासवान डायल 112 में तैनात थे और उन्हें लोग ‘हेलमेट मैन’ के नाम से जानते हैं।
धनंजय पासवान ने भागलपुर में अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाज में ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने का सराहनीय काम किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान में न केवल अहम योगदान दिया बल्कि हेलमेट पहनने के महत्व पर लगातार लोगों को प्रेरित भी किया। इसके साथ ही वे स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति भी समाज को जागरूक करते रहे। उनके इस समर्पण और सेवा भाव ने उन्हें आम लोगों और सहकर्मियों के बीच खास पहचान दिलाई।

स्थानांतरण की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस लाइन में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साथी पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यों और समाज के प्रति योगदान की खुलकर सराहना की। सभी ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।















