5
(1)

भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा उत्तर टोला वार्ड नंबर 33 में 27 सितंबर की देर रात चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रात करीब 2:40 बजे हुई जब दो चोर एक दुकान में घुसकर सामान चोरी करने लगे।

जानकारी के अनुसार, रफी अहमद की पत्नी सभीना बनो नवाज़ अदा करने के लिए जागीं और देखा कि दुकान के अंदर चोरी हो रही है। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

चोरी की इस वारदात में मोबाइल फोन, लगभग 40 हजार रुपये नकद और कई अन्य वस्तुएँ चोरी हो गईं। पीड़ित परिवार ने वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत से शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से गुहार लगाई कि चोरी का सारा सामान बरामद कर उन्हें लौटाया जाए। साथ ही, उन्होंने इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और कड़ी निगरानी की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हृदयकांत ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि चोरी का सामान जल्द बरामद किया जाएगा और फरार चोर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद वार्ड नंबर 33 के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से उनकी नींद हराम हो गई है और अब वे प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: