5
(1)

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा। भागलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को होगा।

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जिले में भी आचार संहिता प्रभावी हो गई है और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में सभी आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में इस बार कुल पाँच डिस्पेच सेंटर बनाए जाएंगे, जहाँ से मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। प्रत्येक 1200 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र की व्यवस्था की जा रही है, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार ईवीएम मशीनों पर प्रत्याशियों के रंगीन फोटो लगाए जाएंगे, जिससे मतदाताओं को प्रत्याशी की पहचान में आसानी हो। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया की पूरी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

प्रेस वार्ता में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, और उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी भी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: