5
(1)

भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा और 2010 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट जाएगा।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि भागलपुर की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ जानती है और इस बार इसका जवाब मतपेटियों में देगी।

महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस बार एमवाई समीकरण का अर्थ ‘मुकेश और तेजस्वी यादव’ है। उन्होंने कहा कि जनता अब जाति और समीकरण नहीं, बल्कि विकास और काम के आधार पर वोट दे रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में विकास की नई गाथा लिखी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी है, वहीं महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता राशि देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: