5
(1)

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर कल यानी 11 नवंबर को मतदान होगा। इन सातों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए दो डिस्पैच केंद्र बनाए गए हैं, जहां से मतदान कर्मी आवश्यक मतदान सामग्री लेकर अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं।

भागलपुर जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी भी मतदाता को असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि वे आसानी से मतदान कर सकें।

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि जिले में पारा मिलिट्री फोर्स के साथ-साथ बाहर से आए अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है ताकि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: