5
(1)

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन कुख्यात अपराधियों को हथियार और लूटी गई नकदी सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोलाहट्ट गांव स्थित बिहियार में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बताया गया कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

सूचना मिलते ही भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक और नगर-2 के उप पुलिस अधीक्षक शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में लालजी कुमार, सन्नी कुमार और मनोज यादव उर्फ सिटी यादव शामिल हैं। इनमें से दो अपराधियों पर मुंगेर के मुफस्सिल थाना में हत्या का मामला दर्ज है, जबकि तीसरा अपराधी सबौर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात में शामिल रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से दो देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक बिंडोलिया, दो मोबाइल फोन, चालीस हजार रुपये नगद (जो लूट की राशि बताई जा रही है), एक पेन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किया है। ये सभी दस्तावेज भी लूटे गए थे।

फिलहाल पुलिस तीनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इनका आपराधिक नेटवर्क किन-किन जिलों में फैला हुआ है। भागलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में सराहना का माहौल है, वहीं पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: