5
(1)

भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (PCCM) उदय शंकर ने बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं, रखरखाव, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उदय शंकर ने बताया कि भागलपुर स्टेशन मालदा डिवीजन के महत्वपूर्ण और बड़े स्टेशनों में से एक है, जहां से लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनें संचालित होती हैं। उन्होंने स्टेशन परिसर में जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की सुविधा और यात्री सुविधा केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया।

स्टेशन के बाहरी हिस्से की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यात्री अक्सर ट्रैफिक जाम और अवैध दुकानों के कारण परेशान रहते हैं। भिंडर और अनधिकृत ठेले स्टेशन परिसर और उसके आसपास अव्यवस्था फैलाते हैं, जिससे यात्रियों को समय पर ट्रेन पकड़ने में कठिनाई होती है।

उदय शंकर ने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे प्रशासन शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप सुविधा, एंबुलेंस सेवा और अन्य आवश्यक यात्री सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक सहित मालदा डिवीजन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों के साथ बैठक कर उदय शंकर ने स्टेशन के सुधार और यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: