5
(1)

भागलपुर। भैंस चराने को लेकर दबंगों ने चरवाहे से ₹1000 रंगदारी की मांग की। रकम नहीं देने पर चरवाहे की जमकर पिटाई कर दी गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार जब सुलतानगंज थाना पहुंचा तो वहां किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज पीड़ित निरंजन कुमार यादव सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे सिटी एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

निरंजन यादव ने बताया कि थाना के आइओ द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई। दो बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि आरोपी आइओ का रिश्तेदार है, जिसके कारण पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि न्याय की उम्मीद में भागलपुर आईजी कार्यालय भी गए थे, जहां से उन्हें सिटी एसपी कार्यालय भेजा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: