5
(1)

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के बिहार की राजधानी पटना आगमन पर बिहार भाजपा के विधि प्रकोष्ठ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा संगठन के विधि प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नितिन नवीन का स्वागत विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विंध्याचल राय के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक भोला कुमार मंडल, बिहार प्रदेश प्रवक्ता वीरेश प्रसाद मिश्रा, जयप्रकाश यादव व्यास (क्षेत्रीय प्रभारी), बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद, प्रदेश सह-संयोजक संजय कुमार, प्रदेश पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, चंदन कुमार सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि नितिन नवीन का संगठन द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनयन पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पूर्व में बिहार सरकार में विधि मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर पार्टी को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय, समानता व संविधान की रक्षा के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और सभी कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: