5
(1)

भागलपुर। साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अव्वल रहकर खिताब अपने नाम किया। बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में संपन्न इस चैंपियनशिप के फाइव्स इवेंट के अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को लगातार दो सेटों में 35-10 और 35-16 से हराया। महिला वर्ग में भी भारत ने श्रीलंका को 35-13, 35-13 से पराजित कर विजेता टीम बनकर चैंपियनशिप समाप्त की। इस प्रकार श्रीलंका दोनों वर्गों में उपविजेता रही, जबकि नेपाल और भूटान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

चैंपियनशिप के डबल्स और मिश्रित युगल इवेंट का खिताब भी भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। इस दौरान पुरुष टीम की ओर से के अरुण कुमार, दीपक प्रकाश रंजन, एस सनाया राज, जीभी प्रसाद ने और महिला टीम की ओर से एम जेनिफर, सुसना एमएस, साक्षी कुमारी, जयलक्ष्मी ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बॉल बैडमिंटन सहित सभी खेलों के लिए स्टेडियम का निर्माण करवा रही है और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने विजेता भारतीय टीम को बधाई देते हुए खेलकूद के क्षेत्र में बिहार के लगातार विकास की सराहना की।

समारोह की अध्यक्षता भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष एवं बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो नवल किशोर यादव ने की। बिहार विधान परिषद सदस्य वीरेन्द्र नारायण यादव, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के महासचिव अमिश रेगमी, श्रीलंका की श्यामली जयसूर्या, भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई राजा राव, नेपाल बॉल बैडमिंटन फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कुमार यादव और भूटान बॉल बैडमिंटन फेडरेशन की प्रतिनिधि रूपाश्रि गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ की उपाध्यक्ष प्रो सुहेली मेहता ने किया। मंच संचालन डॉ अरशाद इमाम और लीना प्रिया तिवारी ने किया। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, निदेशक पवन कुमार केजरीवाल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा समेत अन्य अधिकारी और सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: