


भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा भागलपुर के सचिव पद पर सर्वसम्मति से सिविल सर्जन को चयनित किया गया था। सिविल सर्जन भागलपुर ने अपनी व्यस्तता के कारण से सचिव पद के लिए अपनी सहमति प्रदान नहीं की इस कारण से नए सचिव के मनोनयन के लिए बैठक आयोजित की गई । सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा भागलपुर के जिला प्रबंध समिति के संचालन समिति के सक्रिय सदस्य प्रवीण कुमार झा का चयन किया गया जिसकी सहमति प्रवीण कुमार झा ने प्रदान की और भावुक होकर उन्होंने कहा कि मैं पूरी तन्मयता, लगन और निष्ठा से सचिव पद का कार्य करूंगा । बैठक में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा भागलपुर के सदस्य एवं पदाधिकारी अशोक कुमार जीवराजका ,डॉ अजय कुमार सिंह ,कुंज बिहारी झुनझुनवाला , घनश्याम दास कोठरी वाला, रवि कुमार , प्रवीण कुमार झा , पंकज कुमार तिवारी, कुमार अनुज सिंह , वैध देवेंद्र कुमार गुप्त उपस्थित थे।












