5
(1)

भागलपुर। नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की 26 अप्रैल से लापता है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है और कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है।

परिजनों ने बताया कि लड़की के लापता होने की सूचना तत्काल भवानीपुर थाना को दी गई थी। कई दिन बीत जाने के बाद उन्होंने नवगछिया एसपी और भागलपुर डीआईजी से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के कारण परिवार काफी परेशान है। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी लगातार खोजबीन की, लेकिन लड़की का अब तक कोई पता नहीं चल सका।

भवानीपुर थाना में परिजनों द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें थाना क्षेत्र के ही मोहम्मद जमशेद पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी ने अपने परिवार वालों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

परिजनों ने मांग की है कि उनकी नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: