



नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भवानीपुर थाना टीम ने छापामारी कर जिलेबिया मोड़ स्थित लालबिहारी शर्मा की दुकान से कुल 04 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान शराब सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण के आरोप में लालबिहारी शर्मा पुत्र स्व. आनंदी शर्मा, निवासी रायपुर, थाना- भवानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 233/25 दिनांक 01.11.25 के तहत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
















