



नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम गनौल स्थित सत्यम कुमार के घर से कुल 15 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस दौरान सत्यम कुमार पुत्र संजय गुप्ता निवासी गनौल, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 236/25 दिनांक 02.11.25 के अंतर्गत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















