



नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त विक्की कुमार, पुत्र गोरेलाल राम, निवासी भ्रमरपुर सतियारा, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी संख्या 222/25 में शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर BR10AT-3448 को भी जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















