



नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहा गांव की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान किशन शर्मा की पत्नी समतौला देवी के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार समतौला देवी सुबह के समय अपने घर के आसपास के क्षेत्र में किसी कार्यवश गई थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें दाहिने पैर में काट लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद इलाज के लिए लेकर गए जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद से गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।















