0
(0)

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया इकाई का पुनर्गठन किया गया। पुरानी इकाई का भंग निवर्तमान नगर मंत्री विक्की मिश्रा ने किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने की।

नवगठित कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष के पद पर श्रीओम सिंह और नगर मंत्री के पद पर शुभम कुमार को नियुक्त किया गया। नगर उपाध्यक्ष में विपुल चौधरी, राम कुमार साहू, कौशल जयसवाल, देव प्रसाद सिंह, रितेश ठाकुर और मिथिलेश झा शामिल हैं। नगर सह मंत्री के रूप में मानस चिरानिया, शिवम झा, सूरज यादव, प्रिंस पोद्दार और दीपा कुमारी को चुना गया।

स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एस.एफ.डी.) का संयोजक ऋतु राज प्रिंस और सह संयोजक कृष्णा होंगे। स्टूडेंट्स फॉर सेवा (एस.एफ.एस.) का संयोजक हर्ष कुमार और सह संयोजक मनीष ठाकुर बनाए गए हैं। राष्ट्रीय कला मंच (आर.के.एम.) का संयोजक राजकन्या और सह संयोजक दिव्यांशु झा रहेंगे। खेलो भारत के संयोजक सुजीत चौधरी और सह संयोजक राजन पासवान होंगे। सोशल मीडिया संयोजक मनीष मालाकार और सह संयोजक आशीष ठाकुर बनाए गए हैं। छात्रा कार्य संयोजक के रूप में आंचल कुमारी और सह संयोजक सोनाली कुमारी को नियुक्त किया गया।

नगर कार्यकारिणी में कृष्णा दास, विश्वजीत चौधरी, सुमित चौधरी, आशुतोष झा, विभूति झा, विष्णु पासवान, उत्पल सिंह, राजीव यादव, शिवम झा, कुणाल शाह, दीपक यादव, सौरव मिश्रा और नीतिश कुमार जैसे सदस्य शामिल हैं।

इकाई गठन के बाद नई कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति और आगामी गतिविधियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। बैठक में छात्रा कार्य प्रांत सह संयोजक साक्षी भारद्वाज, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा और संजय झा, पूर्व नगर मंत्री विक्की मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में सूरज यादव, ऋतु यादव, शिवम झा, विक्की मिश्रा, ओम, शिवम, विवेक, प्रियांशु, छोटू, अमन, अभिषेक, निधीश और साहित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: