


नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में नवगछिया के गोपाल गौशाला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला आयोजित किया गया हैं । इस अवसर पर ओम् शांति परिवार की परम उपासक अनिता दीदी, मुकुटमणि दीदी और रत्ना दीदी की उपस्थिति रही।
मेले में विशेष रूप से द्वादश ज्योर्तिलिंग का सुन्दर छवि तैयार की गई, जिसे भक्तगण दर्शन कर सकें।
कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह मेला 6 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से संध्या 07:00 बजे तक आयोजित रहेगा।













