0
(0)

नवगछिया। बढ़ती ठंड के बीच क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन ने नया टोला के महादलित टोला में जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण अभियान चलाया। संस्था की ओर से यह पहल ठंड से बचाव और आम लोगों के जीवन में राहत पहुँचाने के उद्देश्य से की गई।

संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने बताया कि इस बार ठंड काफी बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके मद्देनजर शहर के अलग-अलग हिस्सों में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों के बीच फाउंडेशन की टीम कंबल का वितरण कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक और मानवीय पहल में सक्रिय है और जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे रहती है।

संस्था के संयोजक श्रीधर कुमार और अशोक केडिया ने बताया कि यह मुहिम अब भी जारी रहेगी और फाउंडेशन पूरे नवगछिया क्षेत्र में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में बिक्रम भुडौलिया, संतोष गुप्ता, नकुल यादव, संतोष मेहता और मुनील कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस पहल से स्थानीय लोगों में राहत की भावना पैदा हुई और ठंड से प्रभावित परिवारों ने फाउंडेशन की इस मानवीय कोशिश की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: