



भागलपुर:
भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय बिहपुर परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की मौजूदगी रहेगी।
शिविर में नवगछिया डीसीएलआर शैलेंद्र सिंह, बिहपुर अंचलाधिकारी (सीओ) लवकुश कुमार तथा अंचल के राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान बिहपुर अंचल से संबंधित भूमि एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार ने बताया कि शिविर में केवल बिहपुर अंचल क्षेत्र से संबंधित मामलों की ही सुनवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में उपस्थित होने की अपील की है।















