5
(1)

गोपालपुर के डिमहा रही टोला का मामला

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी मुनेश्वर ठाकुर के पुत्र गीतेश कुमार ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर अपने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिए गए आवेदन में गीतेश ने बताया है कि उसके पिता मुनेश्वर ठाकुर ने छह डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करवाई है, जिसकी रसीद भी नियमित रूप से कट रही है। वह उक्त भूमि पर अपना घर बनाने के लिए ईंट, छड़, सीमेंट, बालू आदि निर्माण सामग्री इकट्ठा कर चुका है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि महेंद्र, विजय ठाकुर, नवीन ठाकुर, राणा ठाकुर, अरुण मंडल, सुमन कुमार निराला और वसंत कुमार सहित कई लोग लाठी-डंडा और अन्य हथियारों से लैस होकर जान से मारने की नीयत से आंगन में घुस आते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही झूठे केस में फंसा कर जेल भेज देने की धमकी भी देते हैं, जिससे पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।

गीतेश कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत गोपालपुर थाना में भी की गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: