



भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में भव्य झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, पूर्वी प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति से समारोह का माहौल उत्साह और देशभक्ति से भर गया।

झंडोत्तोलन के बाद मंत्री ने भारत सरकार और बिहार सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने देश के विकास में सभी नागरिकों से सक्रिय योगदान की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री संतोष कुमार सिंह ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए भागलपुर के लाल और नवगछिया निवासी अंकित कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंकित कुमार का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है और यह सदैव स्मरणीय रहेगा।















