5
(2)

भागलपुर नवगछिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरबन्ना गांव में पति-पत्नी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला इतना उलझा हुआ था कि गांववाले भी दंग रह गए।

जानकारी के अनुसार, मोनी देवी (35) की शादी लगभग 17 साल पहले खगड़िया जिले के रामशरण यादव (40) से हुई थी। चार बच्चों की मां मोनी देवी अपने पति की शराबखोरी और मारपीट की आदत से परेशान थीं। इसी बीच उनका प्रेम संबंध अपने से पांच साल छोटे फुफेरे देवर संजय कुमार (30) से हो गया। लगभग तीन साल पहले मोनी देवी पति का घर छोड़कर अपने प्रेमी संजय के साथ दिल्ली जाकर रहने लगीं, जबकि उनके चारों बच्चे पिता के साथ गांव में ही रहे।

बीते सोमवार की रात रक्षाबंधन के बाद जब संजय अपने गांव लौटा तो कुछ दिन बाद मोनी देवी भी गांव आ गईं। इसकी भनक लगते ही पति रामशरण अपनी मां के साथ वहां पहुंच गया और जमकर हंगामा करने लगा। मामला इतना बढ़ा कि पति और पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। बच्चे भी पिता के साथ रहना चाहते थे, वहीं मोनी देवी का कहना था कि अब वह केवल अपने प्रेमी संजय के साथ ही रहेंगी।

इस बीच सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई। देर रात तक बातचीत और पंचायत जैसी स्थिति के बाद पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया।

घटना को लेकर मोनी देवी का कहना है कि उनकी शादी जबरन हुई थी। पति नशा करता है और बच्चों को भी नशे की आदत डाल रहा है। पति के अत्याचार से तंग आकर ही उन्होंने देवर संजय से रिश्ता बनाया और दिल्ली जाकर रहना शुरू किया। मोनी ने साफ कहा कि अब वह पहले पति के साथ नहीं बल्कि अपने प्रेमी संजय के साथ ही रहेंगी।

वहीं पति रामशरण का कहना है कि पत्नी तीन साल पहले घर छोड़कर भाग गई थी। काफी खोजबीन के बाद अब पता चला कि वह गांव में लौटी है। वह चाहता है कि उसकी पत्नी दोबारा उसी के साथ रहे।

उधर, संजय कुमार ने कहा कि वह मोनी देवी से दिल्ली में ही साथ रह रहा था। दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली है। मोनी देवी खुद कह रही हैं कि अब वह अपने पति के साथ नहीं बल्कि उसके साथ ही रहेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: