5
(1)

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड 21 स्थित एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर में एक छात्र को तीन दबंगों ने विद्यालय के अंदर घुसकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी नवीं कक्षा के छात्र रंजन कुमार ने दी, जिसने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीन दबंग, जिनके नाम अंकित कुमार (साकिन मुंशी पट्टी), सुमन कुमार और चंदन कुमार (साकिन गंगापुर) हैं, लाठी, डंडे, फैट, मुक्का और बेल्ट से उसकी पिटाई की।

रंजन ने बताया कि इस हमले में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन सभी तीन दबंग वहां से फरार हो गए।

घायल छात्र रंजन कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उपचार जारी है। इसके तुरंत बाद, रंजन ने दबंगों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: