


भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। हालांकि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर नजर बनाए हुए है।

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि गंगा के जलस्तर में अभी मामूली वृद्धि हुई है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और हर परिस्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में विशेष निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।













