भागलपुर के समीक्षा भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने की।
बैठक में जिले में गणना प्रपत्र के संग्रहण और डिजिटल माध्यम पर अपलोडिंग की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप निर्वाचन आयुक्त का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा अपलोड की स्थिति की भी विस्तृत जानकारी ली।
उप निर्वाचन आयुक्त ने यह भी कहा कि आगामी कार्यक्रमों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से संपन्न करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, उप निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश