5
(1)

भागलपुर : डिंडीगुल (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के डबल्स मुकाबले के पहले मैच में बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह और राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना की जोड़ी ने महाराष्ट्र की जोड़ी को 35-11, 35-9 के भारी अंतर से पराजित कर अपना विजय अभियान शुरू किया।

इसी बीच 44वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग के लीग मुकाबलों में भी बिहार ने अपना दबदबा बनाए रखा। बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 35-10, 35-12 से, मणिपुर को 35-15, 35-14 से और सिक्किम को हराकर अपने पूल के सभी मैचों में जीत हासिल की।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी दी कि इन मैचों में बिहार की ओर से कुंदन, प्रिंस और अभिराज शिवम् ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बिहार की जीत ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना दिया है और आगे के मुकाबलों में भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: