5
(1)

नवगछिया । ऑल इंडिया पिकलबॉल संघ और जम्मू-कश्मीर एमेच्योर पिकलबॉल संघ द्वारा 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाली 9वीं सब जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार पिकलबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है।

बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, दीघा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी और समाजसेवी रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह, केमिस्ट बॉक्स के निदेशक चंदन रुंगटा, हुआ हेवेन के निदेशक सुमित अग्रवाल, बी.एन. क्लब के अध्यक्ष सत्यम सिंह, इंडियन ऑयल के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार अमर, अधिवक्ता रमारंजन सिंह, संघ के कोषाध्यक्ष आनंद और सदस्य राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राज कुमार निराला ने शुभकामनाएं दी हैं।

साथ ही खिलाड़ियों को पदक जीत कर लौटने पर बी.एन. पिकलबॉल एकेडमी के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

घोषित टीम इस प्रकार है:

ओपन पुरुष वर्ग: अविनाश कुमार (कप्तान, रोहतास), रोहित सुरी, अपूर्व कुमार, पंकज कुमार, अनुकूल सिंह, वीरेन्द्र कुमार (पटना)
महिला वर्ग: ममता कुमारी (जहानाबाद)
बालक अंडर-19 आयु वर्ग: आदित्य गुप्ता (पटना), राजीव कुमार, पियूष गुप्ता, आशीष कुमार (रोहतास)
बालिका वर्ग: भूमि गुप्ता (जेवियर्स यूनिवर्सिटी, पटना)
बालक अंडर-14 आयु वर्ग: आदित्य सिंह, अंकित राज (जहानाबाद)
बालिका वर्ग: ज्योति कुमारी (जहानाबाद)

प्रशिक्षक: रोहन कुमार सिंह (जहानाबाद)
प्रबंधक: अंजली सिंह (पटना)

यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: