



नवगछिया : पटना में आगामी 30 एवं 31 अगस्त 2025 को बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित 12वीं बिहार राज्य योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज भागलपुर जिले की जूनियर योगा खेल टीम नवगछिया स्टेशन से पटना के लिए रवाना हुई।

टीम के प्रस्थान के अवसर पर योगा खेल जिला अध्यक्ष आर. पी. राकेश, खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद, ताइक्वांडो संघ के मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
जूनियर योगा खेल टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:
अनुराग कुमार, संभव कुमार, धर्म भगत, पीहू कुमारी, वर्षा कुमारी, अनुपम कुमारी, शिवानी कुमारी एवं साक्षी कुमारी।

टीम के साथ कोच धर्मचंद कुमार और अनीता देवी तथा टीम मैनेजर सुमित कुमार और लालिमा देवी भी रवाना हुए हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेकर खिलाड़ी जिले का नाम रौशन करें, इसी अपेक्षा के साथ टीम को विदा किया गया।













