5
(1)

नवगछिया । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट अनुमंडल नवगछिया ने 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर रविवार को मदर टेरेसा आवासीय विद्यालय, नवगछिया में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव ने की।

बैठक में गोप गुट के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही अनुमंडल के सभी प्रखंडों के कमिटी सदस्य, जिला प्रतिनिधि और राज्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक में सांगठनिक परिचर्चा, प्राथमिक शिक्षक समस्याओं और सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान दिया गया।

उक्त अनुमंडल सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव नागेंद्र सिंह होंगे। बैठक में अनुमंडल सचिव प्रदीप कुमार सिंह, नवीन कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार अनल, पंचानन सिंह और जयनाथ यादव सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

बैठक में आगामी सम्मेलन की तैयारियों और शिक्षक हितों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: