5
(1)

भागलपुर : बिहार सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। सरकार की ओर से खेल सुविधाओं के विकास, प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की नीतियों का सकारात्मक असर राज्यभर में देखा जा रहा है।

भागलपुर जिले में भी इन प्रयासों का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे खेल-कूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। न केवल वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर रहे हैं।

हाल ही में राजधानी पटना में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में भागलपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बिहार सरकार की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और मनोबल और बढ़ गया है। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि सरकार की इस पहल से आने वाले समय में बिहार खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: