4
(2)

नवगछिया । बिहार स्टेट सिंगिंग एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में भागलपुर की छात्रा राजनंदनी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक भाग लेने और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने पर उन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

राजनंदनी किलकारी बालकेंद्र, मध्य विद्यालय धरहरा (भागलपुर) की छात्रा हैं और उनके पिता राजकिशोर सिंह हैं। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार डांस स्पोर्ट्स यूनिट, डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं बिहार परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

प्रशंसा प्रमाणपत्र वितरण समारोह में बिहार स्टेट डांस स्पोर्ट्स यूनिट के सचिव सूरज वर्मा, परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा तथा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता और अनुभवी शास्त्रीय नृत्य शिक्षिका मधुमिता उपस्थित थीं।

राजनंदनी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी मेहनत और समर्पण ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: