5
(1)

भागलपुर । ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न होता है। इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराये गये ईवीएम को यादृच्छिक (रैंडम) रूप से ‘मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है तथा मतदान केंद्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवीपैट को सुरक्षित रख लिया जाता है। सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के रिप्लेसमेंट के रूप में किया जाता है। द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया ‘भारत निर्वाचन आयोग’ के इभीएम मैनेजमेंट सिस्टम ईएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाती है। ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध है। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में भागलपुर जिला के 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र, 153- गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र, 154- पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र (अ०जा०), 155- कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र, 156- भागलपुर विधानसभा क्षेत्र, 157- सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र एवं 158- नाथनगर विधान सभा क्षेत्र के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा ‘द्वितीय रैंडमाइ‌जेशन’ दिनांक 29-10-2025 को समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों/उनके प्रतिनिधियों तथा प्रेक्षक उपस्थित रहे। द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत, मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम की सूची तथा सुरक्षित ईवीएम की सूची सभी ‘प्रतियोगी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई। ये ईवीएम ‘मतदान दिवस’ पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जाएंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: