4
(1)

भागलपुर। बिहपुर स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान आलम की अध्यक्षता एवं संचालन में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं स्वराज आश्रम परिसर में पौधारोपण कर अपने नेता के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस दौरान राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने कहा कि जब देश में सत्तारूढ़ दल नफरत की राजनीति कर रहा है, उस समय राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जातीय जनगणना कांग्रेस और राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम है।

श्री आलम ने कहा कि राहुल गांधी ने दिखाया कि आम जनता की बात सत्ता से आंख मिलाकर कैसे की जाती है।

कार्यक्रम में शिवशंकर चौधरी, रंजीत राणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव अतहर सईद, युवा कांग्रेस नेता मो. आरिफ रजा, इंजीनियर विक्रांत वैभव, निखिल कुमार, मो. निसार, फिरोज, सोहराब, फुरकान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण कर राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन और मजबूत नेतृत्व की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: